फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   board exam

प्रबंधक बोला, केंद्र पर कराई जा रही नकल

Wed, 04 Mar 2015 11:57 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 04 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
board exam
आदर्श जन कल्याण सेवा संस्थान कन्या इंटर कॉलेज बिनावर के प्रबंधक ने शिकायत कर खुद अपने अपने केंद्र पर ही नकल कराने का गंभीर आरोप लगाया है। डीआईओएस से की गई शिकायत में प्रबंधक का कहना है कि केंद्र पर बोलकर नकल कराने के अलावा कॉपी में लिखकर भी नकल कराई जा रही है। इधर, डीआईओएस वीना यादव कहती हैं कि प्रबंधक की शिकायतें झूठी हैं। जबकि वास्तव में वह खुद नकल कराने का प्रयास करते हैं, सफल न होने पर अर्नगल बयानबाजी और झूठी शिकायतें कर परीक्षा में खलल डालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आदर्श जन कल्याण सेवा संस्थान कन्या इंटर कॉलेज को इस बार केंद्र बनाया गया है। यहां केंद्र व्यवस्थापक राजकीय इंटर कॉलेज के लगाए गए हैं। मंगलवार को प्रबंधक ने शिकायत करके परीक्षार्थियों को नकल कराए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इतना ही नहीं केंद्र पर कक्ष निरीक्षक कॉपी तक लिख रहे हैं। बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत डीआईओएस से भी की, लेकिन उसकी एक भी नहीं सुनी गई। जबकि इस संदर्भ डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि केंद्र संवेदनशील रहा है। लिहाजा इस पर सख्ती बरती गई है। बताया कि केंद्र पर प्रबंधक ने किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया और उल्टा कमरों में ताले लगाकर चला गया। इससे परीक्षा करवाने में दिक्कतें आई हैं और अब उल्टा आरोप लगाते हुए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। डीआईओएस ने कहा कि वह खुद कॉलेज को देखकर आई हैं। बंद कमरों के फोटो भी खींच कर लाई हैं। बताया कि इसकी शिकायत की जाएगी। जबकि केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed