{"_id":"8cfcab8910fd242d3d145986028376b6","slug":"board-exam-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ केंद्रों पर 58,225 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ केंद्रों पर 58,225 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
बदायूं।
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार 19 फरवरी से शुरू हो रही है। मगर विभाग और विद्यालयों की तैयारियां आधी-अधूरी हैं। इस बार सौ परीक्षा केंद्रों पर 58,225 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जो पिछले साल की अपेक्षा 2716 परीक्षार्थी कम हैं। हाईस्कूल में कुल 34078 और इंटरमीडिएट में 24147 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल माफियाओं और नकलचियों पर नजर रखने को पांच सचल दल बनाए गए हैं। जबकि प्रशासन ने अपने अलग से इंतजाम किए हैं।
इस साल 2015 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 58,225 है। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत 33,576 और व्यक्तिगत 502 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसी तरह इंटर में संस्थागत 23,023 और व्यक्तिगत 1,124 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा शुरू होने के ठीक एक दिन पहले बुधवार रात तक तैयारियां चलती रहीं। कक्ष निरीक्षकों को उनकी तैनाती के विद्यालय से एक दिन पहले रिलीव कर दिया गया था, लेकिन पहचान पत्र आखिरी समय तक वितरित किए गए। इस साल केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा 56 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा करीब एक महीने चलेगी।
देर शाम तक बांटे गए पहचान पत्र
कक्ष निरीक्षकों को दो दिन पहले उनकी ड्यूटी की जानकारी दी गई थी। मंगलवार से उनको ड्यूटी के लिए पहचान पत्र बांटे जा रहे थे, जो बुधवार की देर शाम तक दिए जा सके। उधर, परीक्षा केंद्रों से कक्ष निरीक्षकों की मांग बुधवार शाम तक की जाती रहीं, लेकिन विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं कराई गई।
विज्ञापन
जीआईसी ही रहेगा संकलन केंद्र
इस बार उप संकलन केंद्र बनाए जाने थे। शासन की मांग पर उप संकलन केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि प्रस्ताव पर सहमति नहीं मिल पाई। इसलिए पूर्व की तरह एक ही संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज रहेगा।
कंट्रोल रूम बनाया
बोर्ड परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी देने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां दो पालियों में चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कंट्रोल रूम नंबर- 05832-220156 है।
बोर्ड परीक्षा का जोड़...
दो माध्यमिक स्कूलों में पड़े ताले
बदायूं। राजकीय हाईस्कूल मामूरगंज और राजकीय हाईस्कूल सोई में तैनात कार्यवाहक प्रधानाचार्य को बोर्ड परीक्षा में लगा दिया गया। जबकि इन विद्यालयों में उनके अलावा कोई दूसरा शिक्षक नहीं है। मामूरगंज के सुरेंद्रपाल सिंह को सालिगराम अब्दुल्लागंज और सोई स्कूल के वाचस्पति मिश्र को दयानंद विद्यामंदिर मचलई इंटर कॉलेज लगाया गया है। इस कारण दोनों विद्यालयों की पढ़ाई बंद है।
आखिरी दिन तक बांटे गए प्रवेश पत्र
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में खामियां आखिरी दिन तक रहीं। देहात क्षेत्रों के कॉलेजों में आखिरी दिन तक परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटे गए। इसके अलावा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, लाखन सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज मानपुर, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी आदि कॉलेजों के प्रिंसिपल स्टेशनरी, निर्देशिका आदि स्टेशनरी लेने के लिए शाम तक डीआईओएस दफ्तर की चक्कर लगाते रहे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे लेखपाल
बिल्सी। यूपी बोर्ड की कल गुरुवार से शुरु होने वाली परीक्षाओं के लिए नगर और तहसील क्षेत्र के सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है,हालांकि कुछ केंद्रों पर फर्नीचर देर शाम तक पहुंचाया जा रहा था। शाम को एसडीएम विधान जायसवाल ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों की मीटिंग लेकर उन्हें नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया हर केंद्र पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहेंगे। सभी केंद्रों पर नजर रखने लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं पर्याप्त पुुलिस फोर्स तैनात रहेगा।