{"_id":"67aba0d0f08e296ab802406a","slug":"board-exam-bring-and-take-answer-sheets-with-vehicle-and-number-indicator-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134158-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : वाहन व संख्या सूचक लाएं और ले जाएं उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : वाहन व संख्या सूचक लाएं और ले जाएं उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग लगातार तैयारियां कर रहा है। अब केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं जानी हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर कहा गया है कि 13 फरवरी से उत्तर पुस्तिकाएं बंटनी शुरू हो जाएंगी। डीआईओएस का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक वाहन और संख्या सूचक साथ लेकर आएं और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी अंतिम चरण में चल रहीं हैं। जिले में आईं साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंचनी हैं। उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी के कोठार में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी हुईं हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के 64 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं मंगाई गईं हैं। अब इन उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्रों पर पहुंचना हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय से मंगलवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी किया गया है। बताया कि केंद्र व्यवस्थापक अपने वाहन के साथ 13 फरवरी को जीआईसी से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को अपने साथ छात्रों का संख्या सूचक लाना होगा।
डीआईओएस प्रवेश कुमार ने कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं को खुले में किसी कीमत पर नहीं ले जाया जाएगा। बंद गाड़ी से ही उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाना होगा। बृहस्पतिवार से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।