फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bloomingdale's in high school , the school kicked betting Result

हाईस्कूल रिजल्ट में ब्लूमिंगडेल स्कूल ने मारी बाजी

Thu, 28 May 2015 08:49 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 28 May 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
Bloomingdale's in high school , the school kicked betting Result

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें जिले के ब्लूमिंगडेल स्कूल ने बाजी मारी। यहां कुछ 90 बच्चे (10 सीजीपीए) से पास हुए। जबकि अन्य 9.8 से 9.0 सीजीपीए पर रहे। कुछ बच्चों के 6.8 सीजीपीए भी आए। परिणाम देख जहां बच्चे गदगद नजर आए। वहीं पूरा स्टाफ एक दूसरे को बधाई देने के साथ मिठाई खिलाता नजर आया। इसे कठिन परिश्रम का नतीजा बताया।

विज्ञापन

जिले में इंटरमीडिएट में टॉप स्थान बनाने में तो मदर एथीना स्कूल सफल रहा। लेकिन वहीं हाईस्कूल में परिणाम बेहद खराब नजर आया। यहां महज पांच बच्चे ही दस सीजीपीए से उत्तीर्ण हुए। वहीं शहर के श्यामनगर स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए 90 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया। यहां पंजीकृत 205 विद्यार्थियों में से 90 बच्चों ने 10 सीजीपीए ग्रेड पाए। गत वर्ष भी यहां का सीजीपीए प्रतिशत अव्वल रहा था। इधर, फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल का रिजल्ट भी ठीक रहा। यहां पंजीकृत 120 स्टूडेंट्स में से 12 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। बीआरसी मॉडल स्कूल में तीन स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। यहीं हाल केंद्रीय विद्यालय का रहा। यहां भी एक छात्रा 10 सीजीपीए से आगे रही। इसके अलावा महर्षि विद्या मंदिर में एक भी स्टूडेंट्स 10 सीजीपीए लाने में सफल नहीं रहा। यहां टॉप ग्रेड 9.6 रहीं। हालांकि सभी स्कूलों के बच्चों में खुशी की लहर देखने को मिली। सबसे अधिक खुशी ब्लूमिंगडेल स्कूल में रहीं। स्कूल में जश्न जैसा माहौल रहा। प्रिंसिपल वंदना सक्सेना ने बताया कि यह बेहतर परिणाम कठिन परिश्रम का नतीजा है। उन्होंने बच्चों के साथ पूरे स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन


नेट कैफे भीड, मोबाइल पर देखे रिजल्ट
बदायूं। सीबीएसई का रिजल्ट निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से आया। लिहाजा वह रिजल्ट देखने को काफी ललायित नजर आए। कई बच्चों की भीड़ जहां नेट कैफे पर रही। वहीं रिजल्ट के इंतजार में ग्रुप बनाकर मोबाइल पर रिजल्ट भी देखते हुए स्टूडेंट्स दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी में किया मुंह मीठा
बदायूं। बच्चों का जैसे ही रिजल्ट खुला। चेहरे पर खुशी झलक पड़ी। 10 सीजीपीए पाने वाले बच्चे हवा में उछलते नजर आए। उन्होंने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाइयां दीं। तो चॉकलेट भी खिलाई।
जीत का जश्न
बदायूं। रिजल्ट के बाद बच्चे फूले नहीं समां रहे थे। क्योंकि वह जानते थे, आगे बढने के लिए वह पहली सीढ़ी लांग चुके हैं। वह भी अच्छे ग्रेड पाकर, इस खुशी में बच्चे विक्टरी के रूप में जीत का जश्न मनाया।



खुशी बांटने परिवार वाले भी पहुंचे स्कूल
बदायूं। खुशी बांटने के लिए जहां बच्चे और स्टाफ स्कूलों में नजर आया। वहीं खुशियां बांटने के लिए परिवार भी पहुंचा। 10 सीजीपीए पाने वाले चनप्रीत सिंह के साथ उझानी पंजाबी कॉलोनी निवासी महेंद्र पाल और माता मनविंदर कौर भी स्कूल पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed