{"_id":"6765b8d145fb8710dd07f34b","slug":"blood-was-taken-for-free-from-the-blood-bank-six-thousand-rupees-were-charged-in-ujhani-badaun-news-c-123-1-sbly1018-131363-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ब्लड बैंक से फ्री में लिया ब्लड, उझानी में वसूले गए छह हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ब्लड बैंक से फ्री में लिया ब्लड, उझानी में वसूले गए छह हजार
विज्ञापन
बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान महिला से वसूली के मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, जिला अस्पताल से ब्लड फ्री में लिया गया था, लेकिन उझानी की महिला डॉक्टर ने ब्लड के नाम पर भी छह हजार रुपये वसूल लिए। प्रसव के नाम पर इस तरह से 11 हजार रुपये की वसूली की गई।
कछला के वार्ड नंबर पांच में रहने वाले सोमवीर ने पत्नी सपना को उझानी प्रसव केंद्र पर 16 दिसंबर को भर्ती कराया था। बकौल सोमवीर, उसी दिन देर शाम महिला डॉक्टर ने सपना में खून की कमी बताकर इंतजाम करने की सलाह दी। अगले दिन जिला अस्पताल जाकर सोमवीर ने एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था कर ली।
आरोप है कि इसके लिए उसे छह हजार रुपये देने पड़े। तैनात महिला डॉक्टर ने अस्पताल से ब्लड फ्री में मंगाया था, जिसका रिकॉर्ड जिला अस्पताल के ब्लड केंद्र में मौजूद है। इस मामले में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने जांच के आदेश एमओआईसी राजकुमार को दिए हैं।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। रुपये वसूलने का मामला गंभीर है। जांच एमओआईसी को दी है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ