{"_id":"60fb14a08ebc3e58292de0b9","slug":"blood-storage-center-to-be-built-in-ujhani-chc-license-got-badaun-news-bly4541074157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी सीएचसी में बनेगा ब्लड स्टोरेज सेंटर, लाइसेंस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी सीएचसी में बनेगा ब्लड स्टोरेज सेंटर, लाइसेंस मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के लोगों को अब रक्त की जरूरत होने पर यहां-वहां नहीं भागना होगा। जिले में पहले से ही 400 यूनिट क्षमता का जिला अस्पताल में एक ब्लड बैंक है। राजकीय मेडिकल कॉलेज को भी दिसंबर 2020 में ब्लड बैंक का लाइसेंस मिल चुका है। अब उझानी सीएचसी को ब्लड स्टोरेज सेंटर का भी लाइसेंस मिल गया है। उझानी सीएचसी में बनने वाले सेंटर में 20 यूनिट तक ब्लड स्टोरेज किया जा सकेगा।
अब तक जिले में सिर्फ जिला अस्पताल में ही एक ब्लड बैंक है। इस पर जिला अस्पताल के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों का भी जिम्मा है। कई बार ब्लड बैंक में ब्लड की कमी के कारण गंभीर बीमारों के साथ घायलों और कुपोषित प्रसूताओं की जान को खतरा पैदा हो जाता है। उझानी सीएचसी पर भी प्रसव केंद्र है। बरेली-भरतपुर नेशनल हाईवे पर स्थित उझानी में लंबे समय से ब्लड स्टोरेज सेंटर की आवश्यकता थी। गौर करने वाली बात यह है कि उझानी में रक्तदाताओं की कमी नहीं है। इसके बाद भी उझानी क्षेत्र के रक्तदाताओं को रक्त की जरूरत होने पर बदायूं और बरेली के दौड़ लगानी होती थी।
ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद मार्च 2021 में केंद्रीय टीम ने जिले का दौरा किया था। टीम ने यहां ब्लड स्टोरेज सेंटर चिह्नित किए तो उझानी सबसे उपयुक्त पाया गया। इसके बाद उझानी सीएचसी को ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। यह लाइसेंस दो वर्ष के लिए होगा। हर दो वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण करना होगा।
विज्ञापन
क्रॉस मैच और ब्लड की जांच सुविधाएं उपलब्ध हुईं
उझानी सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर स्थापित होने से पहले यहां फ्रिजर, ब्लड क्रॉस मैच और अन्य जांचों की सुविधाओं के लिए उपकरण मुहैया करा दिए गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उझानी सीएचसी पर सिर्फ 20 यूनिट तक ब्लड को स्टोर करने की सुविधा होगी। यहां रक्तदान करने की सुविधा नहीं होगी। रक्तदान ब्लड बैंक में ही किया जा सकेगा या फिर ब्लड बैंक की ओर से लगाए जाने वाले रक्तदान शिविरों में ही रक्तदान किया जा सकेगा।
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक पहले से है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक के लिए मंजूरी और लाइसेंस मिल चुका है। उझानी सीएचसी के लिए भी एक लाइसेंस मिला है। उझानी सीएचसी पर ब्लड स्टोरेज के लिए लाइसेंस मिला है। यहां 20 यूनिट तक ब्लड स्टोरेज किया जा सकेगा। पैथालॉजी संबंधी उपकरण मिल चुके हैं। जल्द सुविधा शुरू हो जाएगी। - नवनीत कुमार, औषधि निरीक्षक