फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   blood donation

बदायूं क्लब में 28 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
blood donation
बदायूं क्लब में लगे शिविर में रक्तदान करते फोटोग्राफर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं क्लब, फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल के सहयोग से बदायूं क्लब सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस के निर्देशन में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं का रक्त लिया। शिविर में कुल 28 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने कहा कि रक्तदान करना एक महान कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोई स्वस्थ्य मनुष्य अपने रक्त का दान करके शीघ्रता से उसकी पूर्ति कर लेता है। अगर वह चाहे तो तीन माह बाद दोबारा से रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि क्लब पूर्व की तरह भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के आयोजनों के लिए सदैव तत्पर है। शिविर में कुल 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसमें क्लब की ओर से अमित कुमार, अभिषेक उपाध्याय, आकाश तोमर, राम चौधरी, फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से आदिल, अमित, कैलाश, डीके सिंह, राहुल, सरताज अली, सुशील, रजनीश, निशांत, मोहित, राजू, विशाल वर्मा, राम, धुजेंद्र, ललित, मुर्तजा जिलानी, शहजाद, सुमित कश्यप, सनी गौतम, आमिर सैफी, जयदीप, गगन सक्सेना, तारिक, सनी का रक्त लिया गया। इस मौके पर शिविर में महिला थाना एसओ रेनू सिंह, प्रशासनिक सचिव दीपक सक्सेना, सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, सदस्य नरेश चंद्र शंखधार, परविंदर सिंह दुआ, सुमित मिश्रा, फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी राहुल साहू, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। शिविर में जिला अस्पताल की ओर से शिवम रस्तोगी, कीर्ति शर्मा, शहरोज खान, मृत्युजंय, गंगा सिंह वर्मा, पवन, सचिन कुमार प्रजापति, अस्तिक पाठक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed