फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   blood donation

रक्तदान करें, आप भी बचा सकते हैं किसी की जान

Thu, 30 Sep 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
blood donation
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन होगा। डीएम दीपा रंजन शिविर का शुभारंभ करेंगी। शिविर में कई सामाजिक संगठनों की भी हिस्सेदारी रहेगी। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी शिवम रस्तोगी का कहना है कि महामारी के दौरान रक्तदान का महत्व और भी बढ़ गया है। इस समय रक्त की आवश्यकता सामान्य समय के मुकाबले अधिक है। जिला अस्पताल से जिले भर के निजी अस्पतालों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज की रक्त संबंधी जरूरतों को भी पूरा किया जाता है। जो व्यक्ति रक्तदान करता है 24 घंटों में उतना खून दोबारा अपने आप बन जाता है। इसलिए रक्तदान कर आप किसी की भी जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ जागरूकता गोष्ठी भी होगी, जिसका मकसद रक्तदान के संबंध में फैलीं भ्रांतियों को दूर करना है। बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले महादानियों के स्वास्थ्य की चार महत्वपूर्ण जांच भी की जाएंगी। इसमें एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस शामिल हैं। इनमें से किसी भी बीमारी के संकेत मिलने पर रक्तदान करने वाले को गोपनीय तरीके से सूचित किया जाएगा, जिससे कि वह अपना उपचार शुरू कर सके। शिविर में रक्तदान के साथ स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ भी मिलेगा। फाउंडेशन की ओर से ऐसे रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक होने के 28 दिन बाद।
- कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के 14 दिन के बाद।
- 18 से 60 साल के स्वस्थ महिला और पुरुष।
- डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के ठीक होने के छह महीने के बाद।
- रक्तदान करने वाले का वजन 45 किलो से अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed