{"_id":"5624b2dc090f4be3b69b1d1a3312034e","slug":"block-head-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ब्लाकों में प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ब्लाकों में प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय
बदायूं।
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख पदों पर आसफपुर में प्रेमवती यादव, जगत में सुनीता देवी, कादरचौक में कौशल वर्मा, अंबियापुर में विजेता यादव, बिसौली में श्रीवती यादव, दहगवां में सतीश यादव, सहसवान में निर्मला यादव, समरेर में शशी प्रभा यादव, म्याऊं में संगीता रानी, दातागंज में कालीचरन यादव और उसावां में राजेश गुप्ता को ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया था। इन ब्लाकों में किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। ऐसे में इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। हालांकि इस्लामनगर में सपा प्रत्याशी दिनेश यादव के खिलाफ मनोरमा देवी, त्रिभुवन, ब्लाक सालारपुर में सपा प्रत्याशी गेंदा देवी के खिलाफ किरन देवी और जयपाल सागर, वजीरगंज में सपा की सुमिता वार्ष्णेय के खिलाफ सत्यपाल, धीरेंद्र चुनाव मैदान में हैं। उझानी में भी सपा की रत्नेश यादव को हरवंश यादव समेत दो प्रत्याशियों ने टक्कर दी है।
नामांकन के दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। एहतियात के तौर पर वीडियोग्राफी भी कराई गई। डीएम शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, एडीएम प्रशान एके श्रीवास्तव, सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारी भी नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखे रहे।
15 ब्लाकों में 25 पर्चे दाखिल
बदायूं। ब्लाक प्रमुख चुनाव में शुक्रवार को जिले के 15 ब्लाकों में कुल 25 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें 11 ब्लाकों में एक-एक उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतरा। उझानी, इस्लामनगर, वजीरगंज और सालारपुर में एक से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। शनिवार को नाम वापसी के बाद तय हो जाएगा कि जिन ब्लाकों में एक से ज्यादा नामांकन दाखिल हुए हैं वहां चुनाव होगा या यहां भी निर्विरोध निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
मतदान में वीआईपी के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
बदायूं। ब्लाक प्रमुख चुनाव में मतदान के दिन मतदान स्थल पर वीआईपी और सुरक्षा प्राप्त नेताओं के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। डीएम शंभूनाथ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। सात फरवरी को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीडीसी सदस्यों को फोटो युक्त पहचान पत्र दिए जाएंगे।
जुलूस के साथ पहुंचीं विजेता यादव
बिल्सी। अंबियापुर ब्लाक से सपा नेता सर्वेश यादव की पत्नी विजेता यादव जुलूस के साथ नामांकन को पहुंचीं। नामांकन से पहले उनके गांव बैन स्थित मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं ने विजेता यादव और सर्वेश यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सपा जिला सचिव रईस अहमद, दीपक गुप्ता, अमन सक्सेना, राकेश माहेश्वरी, उदयवीर सिंह शाक्य, रवींद्र शाक्य, सईद अहमद, अवधेश यादव, शाहनवाज अल्वी, अमर चंद्र कोहली, हाजी आरिफ हुसैन, अकील अहमद आदि मौजूद रहे।
श्रीवती के समर्थकों ने मनाया जश्न
बिसौली। ब्लाक प्रमुख पद की सपा प्रत्याशी श्रीवती यादव ने पार्टी जिलाध्यक्ष बनवारी सिह यादव, विधायक आशुतोष मौर्या, रामवीर सिंह यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, महेंद्र प्रताप यादव के साथ नामांकन दाखिल किया। उनका निर्विरोध निर्वाचन पक्का होने पर समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर वीरेश यादव, राजेश यादव, रामबाबू पंडित,गौरव साहनी, घनश्याम माहेश्वरी, प्रेम यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, भैरों प्रसाद मौर्य, गौरीशंकर कथूरिया, सत्यपाल यादव प्रदीप शर्मा सुभाष शर्मा आदि रहे।
कादरचौक मे कौशल का निर्विरोध निर्वाचन तय
कादरचौक । ब्लाक मे प्रमुख पद के लिये बरौरा क्षेत्र पंचायत के सदस्य कौशल वर्मा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। उनके मुकाबले कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा है। ऐसे में कौशल का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। यह पहला मौका है जब कादरचौक का ब्लाक प्रमुख कोई स्थानीय बनेगा। इस मौके पर उनके साथ विधायक आशीष यादव, डीसीएफ चेयरमैन हिमांशु यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. शकील अहमद, शेखूपुर विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, केके साहू, सतीश गुप्ता, केपी सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्नालाल गुप्ता आदि रहे।
म्याऊं से संगीत और जगत से सुनीता ने भरा पर्चा
अलापुर। ब्लाक प्रमुख पद के लिए म्याऊं और जगत से एक-एक प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन कराया। दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। म्याऊं से संगीता पत्नी सुनील ने पर्चा दाखिल किया। वहीं जगत से पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र यादव की पत्नी सुनीता यादव ने पर्चा भरा। संगीता के पति सुनील हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।
ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी की गैस एजेंसी पर छापा
बदायूं। सालारपुर ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी के पति जयपाल सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी सत्यदेव पर धमकी देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को डीएसओ ने बिनावर स्थित जयपाल सिंह की प्रबुद्घ इंडेन गैस एजेंसी पर छापामारी भी की। जयपाल सिंह का आरोप है कि डीएसओ ने उसने ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन न कराने को कहा था। जब उन्होंने नामांकन करा दिया तो उनकी एजेंसी पर छापामारी की गई।
जयपाल सिंह और उनकी पत्नी सालारपुर से ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी हैं। जयपाल का कहना है कि गुरुवार को डीएसओ ने उनको अपने दफ्तर में बुलाया। यहां उनसे कहा कि वह अपनी पत्नी का नामांकन न कराएं। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी उनके पास है। शुक्रवार को जब जयपाल सिंह पत्नी के साथ नामांकन कराने गए तभी डीएसओ ने उनकी बिनावर स्थित गैर एजेंसी पर छापामारी कर दी। यहां से पांच सिलेंडर भी उठाकर ले गए। यह कार्रवाई की ग्राहकों के सामने। जयपाल का कहना है कि उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने निष्पक्ष चुनाव कराने का आदेश भी पारित किया है। इस संबंध में डीएसओ का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइन स्विफ ऑफ था।