{"_id":"57f8f5294f1c1b94342700a8","slug":"blo-absent-finishing-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर बीएलओ सेवाएं करें समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर बीएलओ सेवाएं करें समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने किया पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के विशेष अभियान के दौरान इस्लामियां इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 190 की बीएलओ (आंगनबाड़ी वर्कर) रुखसाना सबीहा के गैरहाजिर पाए जाने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव को हिदायत दी कि बीएलओ को तत्काल नोटिस जारी कर सेवाएं समाप्त कर दी जाएं। जो बीएलओ मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर पुनरीक्षण के दायित्व को भली-भांति अंजाम नहीं देगा उसकी सेवाएं अवश्य समाप्त कर दी जाएंगी।
शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार ने शहर में स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के साथ ही सहसवान विधानसभा क्षेत्र के बूथों का भी जायजा लिया। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्य की दो विशेष अभियान तिथियों में इजाफा करते हुए नौ एवं 23 अक्तूबर के अलावा आठ तथा 22 अक्तूबर को भी प्रत्येक बूथ पर पदाभिहीत अधिकारी और बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर अधिक से अधिक नागरिकों, विशेष तौर पर एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली लड़कियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव के साथ सर्वप्रथम सिंगलर महिला इंटर कॉलेज पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और बीएलओ तथा पदाभिहीत अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा सभी बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे अवश्य करें। विवरण पंजिका में दर्ज करें। उन्होंने कहा कि मतदाता बनने से वंचित 18 वर्ष पूर्ण करने वाली युवतियों और नव विवाहित महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी विधानसभा क्षेत्र में यदि कोई पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित रहता है, तो बीएलओ के विरूद्ध न केवल कार्रवाई की जाएगी बल्कि उसकी सेवाएं भी समाप्त की जाएंगी। सिंगलर महिला इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में 218 से 228 तक कुल ग्यारह बूथ बनाए गए हैं। यहां बूथ संख्या 215 के बीएलओ हरी शंकर तथा बूथ संख्या 219 की बीएलओ किरन देवी का कार्य संतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा दूसरे बीएलओ को भी इस प्रकार कार्य करना चाहिए। इस्लामियां इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र में 188 से 206 तक कुल 18 बूथ बनाए गए हैं।
उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को हिदायत दी है कि जिस विधानसभा क्षेत्र का पुनरीक्षण कार्य सबसे खराब होगा, वहां के एसडीएम और तहसीलदार की भी जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई अवश्य की जाएगी।