{"_id":"67f1176ede779f7e5c843b1ea221999b","slug":"blancket-distubute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने बांटे कंबल
ujani
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को जरूरतमंद महिला-पुरुष के उस वक्त चेहरे खिल उठे, जब पूर्व राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव और विमलकृष्ण अग्रवाल ने उन्हें कंबल भेंट किए। उनके सामने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया गया। नगर परिषद के उमंग पार्क में दोपहर में कार्यक्रम शुरू होने पर पूर्व राज्यमंत्री एवं एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने कहा कि सरकार जरूरतमंदों की मदद को तत्पर है। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि विकास की रफ्तार को तेज करके प्रदेश सरकार ने नया कीर्तिमान बनाया है। सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव और नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने भी विचार रखे।
इस मौके पर एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार राजमणि मिश्रा, सीओ सतीश चंद्र शर्मा, ईओ ललतेश सक्सेना, टेडामल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, हरवंश पहलवान, धूमसिंह, प्रवीण मित्तल, रामप्रवेश यादव, अरुण अग्रवाल, रामप्रकाश फौजी, सुरेंद्र यादव, अर्जुन पाल, याकूब कुरैशी, बाबू पहलवान, ब्लॉक प्रमुख के पति हीरालाल वर्मा, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, शिव किशोर माहेश्वरी, डीपी यादव आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में बेचैन दिखे अफसर
उझानी। बिसौली में हुए कंबल वितरण के दौरान महिला की मौत से सबक ले चुके पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने कार्यक्रम स्थल पर दमकल और एंबुलेंस भी बुला ली थीं। पीएसी के साथ आसपास थानों में बिसौली, बिल्सी, उसहैत, कादरचौक समेत अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाया गया। पुलिस ने लाभार्थियों को लाइन से ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने दिया।