फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Black spots did not improve while waiting for tender, people are losing their lives

Budaun News: टेंडर के इंतजार में नहीं सुधरे ब्लैक स्पॉट, जान गवां रहे लोग

Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Black spots did not improve while waiting for tender, people are losing their lives
मेडिकल कॉलेज के पास अवंतीबाई तिराहा। संवाद
तीन माह पहले कराया गया था सर्वे, चिह्नित किए गए थे 30 ब्लैक स्पॉट
विज्ञापन

अब 10 ब्लैक स्पॉट पर सुधार कराएगा प्रांतीय खंड और 11 पर निर्माण खंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में ब्लैक स्पॉट को लेकर पीडब्ल्यूडी का काफी ढीला रवैया रहा है। तीन-चार माह पहले चिह्नित कराए गए ब्लैक स्पॉट सुधारने को लेकर हीलाहवाली चलती आ रही है लेकिन उन पर सुधार कराने की कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही। अब बताया जा रहा है कि सुधार कराने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है, जिससे ब्लैक स्पॉट सुधरने की उम्मीद जगी है लेकिन फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में मामला लटका है।
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दो माह पहले जिले में सर्वे कराया तो जिले में 30 ब्लैक स्पॉट सामने आए थे। हालांकि इससे पहले भी ब्लैक स्पॉट चिह्नित हुए थे। उनमें कुछ पर काम कराया गया, तो 14 ब्लैक स्पॉट पर करीब डेढ़ साल से कोई कार्य नहीं हुआ। यह ब्लैक स्पॉट ऐसे रहे, जहां आए दिन घटनाएं होती रहीं।
विज्ञापन

जब इन पर कोई सुधार नहीं हुआ तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दो माह पहले फिर से इनका सर्वे कराने का निर्णय किया। तब जिले में 30 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। तब से ब्लैक स्पॉट पर सुधार कराने का लगातार दावा किया जा रहा था। अभी दो दिन पहले डीएम मनोज कुमार ने यातायात व्यवस्था के तहत पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ समेत कई अधिकारियों के साथ मीटिंग की तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इन पर जल्द सुधार कराने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब 21 ब्लैक स्पॉट सुधारने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। इन पर सुधारने के लिए टेंडर निकाले गए हैं। यह टेंडर पास होते ही ब्लैक स्पॉट पर सुधार कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
-
नौ ब्लैक स्पॉट सुधारेगी एनएचएआई
जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित हुए हैं। मथुरा-बरेली हाईवे एनएचएआई के पास चला गया है। इस पूरे हाईवे का नए सिरे से विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए बजट भी पास हो चुका है। ऐसे में ब्लैक स्पॉट पहले नहीं सुधरेंगे। जब इसका निर्माण शुरू होगा, तभी एनएचएआई की ओर से हादसे वाले स्थानों पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाया जाएगा, जिससे वहां दुर्घटनाएं न हों।
-----
ये हैं ब्लैक स्पॉट
- बिनावर क्षेत्र में मलगांव रेलवे क्रॉसिंग व घटपुरी - उझानी क्षेत्र में बुटला दौलत
- सिविल लाइंस क्षेत्र में खेड़ा नवादा चौराहा, एआरटीओ चौराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा
- बिसौली क्षेत्र में रानेट चौराहा, हत्सा - फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहा
- सहसवान में खंदक
- जरीफनगर में उस्मानपुर
- मुजरिया क्षेत्र में मुजरिया चौराहा व कौल्हाई
- अलापुर क्षेत्र में उघैनी पुलिया
----------------
साल भर में कई लोगों की चली गई जान
जिले में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट पर लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले साल मार्च में मुजरिया चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से कार टकरा गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। कुछ दिन पहले बिसौली-बदायूं रोड पर पराग दुग्ध फैक्टरी के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकराई थी। इसमें भी चार लोगों की मौत हुई थी। उसी स्थान पर एक बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया था। एक अनुमान के मुताबिक पिछले चार साल में करीब एक हजार लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

-
ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर लिए गए हैं। हमारे प्रांतीय खंड में करीब 10 और निर्माण खंड में 11 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। नौ ब्लैक स्पॉट राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर हैं। नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पॉट छोड़कर 21 ब्लैक स्पॉट पर सुधार कराने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। जल्द ही इन पर सुधार कराने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
- मनीष सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

मेडिकल कॉलेज के पास अवंतीबाई तिराहा। संवाद

मेडिकल कॉलेज के पास अवंतीबाई तिराहा। संवाद

मेडिकल कॉलेज के पास अवंतीबाई तिराहा। संवाद

मेडिकल कॉलेज के पास अवंतीबाई तिराहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed