फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   black money holders not relax

‘काले धन के गद्दों पर सोने वालों की नींद हराम’

Tue, 22 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 22 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
black money holders not relax
‘काले धन के गद्दों पर सोने वालों की नींद हराम’ 
भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन गांधी ग्राउंड में मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें भारी भीड़ होने से नोटबंदी से कमजोर महसूस कर रही भाजपा दोबारा से रिचार्ज नजर आई। मुख्य अतिथि के रूप महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मंजू दिलेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद किए, तब से काले धन के गद्दों पर सोने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है। ऐसे लोग ही नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमलावर होते कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भ्रष्ट और गुंडाराज फैलाने वाली सरकार को बदलने के लिए भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से जिताना होगा। 
विज्ञापन

दिलेर ने पीएम मोदी की उपलब्ध्यिां गिनाते हुए कहा कि उज्वला योजना और जन धन योजना से करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचा है। बोलीं, पीएम मोदी के एक बार कहने पर भारी संख्या में लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ने का फैसला कर लिया। इससे पहले दिलेर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर ने पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट की। इस मौके पर दीपमाला गोयल, शुभ्रा गुप्ता, विमलेश गुप्ता, भाग्यश्री, मंजू सिंह, प्रेमवती, पूनम गुप्ता, विमलेश चौहान, राकेश कुमारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पास हो गए राजेश्वर और शारदेंदु 
बदायूं। भाजपा का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन सफल बनाने की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह और जिला महामंत्री शारदेंदु पाठक को दी गई थी। गांधी ग्राउंड में हुए सम्मेलन में भारी भीड़ होने पर सम्मेलन काफी हद तक सफल हो गया। इससे पार्टी पदाधिकारी कहते नजर आए कि राजेश्वर और शारदेंदु सफल हो गए। हमेशा की तरह पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने अपने साथ भारी भीड़ जुटाकर अपना दबदबा कायम रखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही सहभागिता 
बदायूं। भाजपा के महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, रामसेवक सिंह पटेल, महेशचंद्र गुप्ता, अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया, राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, योगेंद्र सागर, उमेश सिंह राठौर, शैलेष पाठक, आरएस पाल, प्रीति सागर, सुधीर श्रीवास्तव, नेकपाल सिंह, कुशाग्र सागर, दमयंती वर्मा आदि पदाधिकारियों की सहभागिता रही। 
बीच सभा में चली गईं मुस्लिम महिलाएं 
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारियों ने मुस्लिम महिलाओं की खासी भीड़ जुटा ली थी। काफी देर से बैठी मुस्लिम महिलाएं मुख्य अतिथि मंजू दिलेर के भाषण के दौरान ही उठकर चल दीं। महिलाओं को रोकने के लिए कहा गया, लेकिन वे वहां से चली गईं। 

भगवान सिंह की नामौजूदगी पर उठे सवाल 
बदायूं। पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए काफी प्रयास किए थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उनकी नामौजूदगी लोगों में खासी चर्चा का केंद्र रही। कुछ कार्यकर्ता इस बारे में सवाल उठाते नजर आए। वहीं, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि सिंह बीमार होने की वजह से नहीं शामिल हो सके, जबकि उनका पुत्र और पुत्रवधू कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed