फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   black buck died with hightension line

ब्लैक बक के झुंड पर गिरी हाईटेंशन लाइन

Thu, 11 Dec 2014 12:08 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 11 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
black buck died with hightension line
दुर्लभ प्रजाति के ब्लैक बक के झुंड पर हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। इससे एक ब्लैक बक और दो नीलगाय की मौत हो गई है। जबकि अन्य कई जंतु इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना के बाद भी वन विभाग के किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसरका स्थित राजकीय नलकूप संख्या चार को जाने वाले हाईटेंशन लाइन बुधवार को टूट कर गिर गई। जिस समय लाइन टूट कर गिरी उस समय पास ही ब्लैक बक और नीलगाय के झुंड जंगल में चर रहे थे। लाइन का एक तार दुर्लभ प्रजाति के ब्लैक बक के झुंड पर गिरा, जिससे एक ब्लैक बक की मौत हो गई। इसी दौरान यहां से गुजर रहा नीलगाय का झुंड भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आग गया। इसमें दो नीलगाय की भी करंट लगने से मौत हो गई। कुछ नीलगाय और ब्लैक बक झुलसे भी हैं। झुलसे हुए अन्य दो नीलगाय गांव महोरी के पास भी पड़े हुए हैं। यह घटना दिन में 12 बजे हुई लेकिन देर शाम तक वन विभाग के किसी अधिकारी ने मौके पर जाना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

इस घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के रेंजर से बात करने के बाद वहां वन विभाग की टीम को भेजा जाएगा। वन्य जंतुओं के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - समीर कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed