फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU raised voice against corruption in post mortem house

Budaun News: भाकियू ने पोस्टमार्टम हाउस में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

Sun, 14 Jan 2024 02:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
BKU raised voice against corruption in post mortem house
मालवीय आवास पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष केपी राठौर, स्रोत स्वंय
मालवीय आवास पर धरना देकर की कार्रवाई की मांग, फार्मासिस्ट पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मालवीय आवास पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष केपी राठौर ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात फार्मासिस्ट शव की सिलाई से लेकर पोस्टमार्टम करने तक के रुपये ले रहा है। खुलेआम शवों की दुर्गति की जाती है। महिला के शव से आंखें गायब होने के मामले में फार्मासिस्ट के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद हैं।


भाकियू ने इस बात तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पोस्टमार्टम हाउस पर व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं है। महिला के शव से आंखें गायब कर दी गईं। इस मामले में सीएमओ को कुर्सी गंवानी पड़ी, लेकिन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पोस्टमार्टम हाउस में फैला भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed