फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU District President put under house arrest, could not stop the train

Budaun News: भाकियू जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद, नहीं रोक सके रेल

Mon, 11 Mar 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
BKU District President put under house arrest, could not stop the train
बदायूं। भाकियू असली अराजनीतिक ने संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन को पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। जिलाध्यक्ष को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। साथ ही स्टेशन पर पदाधिकारियों को भी नहीं रुकने दिया। पुलिस ने उनको मालवीय आवास भेज दिया।
विज्ञापन

भाकियू असली अराजनीतिक जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन होना था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रविवार सुबह ही घर पर नजरबंद कर दिया। जब अन्य पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो जिला सचिव सूरजपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी होने की वजह से पुलिस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया था। जैसे ही कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। सभी को बाहर से ही लौटाकर मालवीय आवास भेज दिया। मालवीय आवास पर पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसी बीच पुलिस के साथ जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर भी मालवीय आवास पर पहुंच गए। उनके नेतृत्व में लोगों को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर सूरज पाल सिंह, प्रताप सिंह, हरि सिंह पटेल, मोइन, कुसुम लता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चार बजे घर पहुंच गई थी पुलिस
भाकियू असली अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर को पुलिस ने रविवार सुबह चार बजे घर पर नजरबंद कर दिया था। दोपहर करीब पौने 12 बजे पुलिस उनको मालवीय आवास पर लेकर आयी। वहां पर वह धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन खत्म होने के बाद में करीब तीन बजे नवादा पुलिस चौकी पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed