फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bjp will be destroy sp government

‘अब भाजपा उधेड़ेगी सपा सरकार की बखिया’

Mon, 07 Dec 2015 08:37 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 07 Dec 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक के आवास पर पहुंचे थे। यहां भोजन के बाद उन्होंने जल निगम के निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम किया। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार की बखिया उधेडने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में माफिया-पुलिस का गठजोड़ काम कर रहा है। अपराध बेकाबू है। आजम खां के किसी भी बयान पर टिप्पणी करना उन्होंने खुद की गरिमा को घात पहुंचाने के समान बताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर मुद्दे को राजनीति से जोड़ने पर ऐतराज किया। कहा, राम आस्था का केंद्र हैं। प्रदेश अध्यक्ष से गेस्ट हाउट में महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, बीएल वर्मा, शारदेंदु पाठक, हरीश शाक्य, राजीव गुप्ता, दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, अशोक भारती आदि ने मुलाकात की। रविवार सुबह 10 बजे वह बरेली रवाना हो गए।
विज्ञापन


असहिष्णुता पर कांग्रेस को घेरा
बदायूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहिष्णुता और असहिष्णु पर चल रही बहस को कांग्रेस का राजनीतिक स्टंट करार दिया। कहा, 1984 में सिख विरोधी दंगे हुए, तब देश में असहिष्णुता नहीं थी। कश्मीर से लाखों पंडितों को विस्थापित कर दिया गया। कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई, तब भी किसी को असहिष्णुता नहीं दिखी। देश विकास कर रहा है। तब बेवजह अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को खराब करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ जस्टिस के बयान को सही बताया
बदायूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया टीएस ठाकुर के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में कहीं भी असहिष्णुता नहीं है। प्रधान न्यायाधीश के बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की टिप्पणी को वाजपेयी ने गैर जरूरी बताया। कहा, कांग्रेस सिर्फ सत्ता में बनी रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed