फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP will awaken the spirit of nationalism through the Har Ghar Tiranga campaign

Budaun News: हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा जगाएगी राष्ट्रवाद की अलख

Wed, 07 Aug 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
BJP will awaken the spirit of nationalism through the Har Ghar Tiranga campaign
भाजपा कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जानकारी देते जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ग
बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान से हर एक नागरिक को जोड़ने का आवाहन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 11, 12, 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 12, 13, 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 13, 14, 15 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा द्वारा 14 अगस्त को भारत के विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर संगोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यकर्ता 15 अगस्त को बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed