{"_id":"6471ede4180ee20e750824b6","slug":"bjp-leader-pocket-cut-during-oath-ceremony-in-budaun-2023-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह में घुसा चोर: परिवार के साथ आए भाजपा नेता की काटी जेब, पार किए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह में घुसा चोर: परिवार के साथ आए भाजपा नेता की काटी जेब, पार किए 40 हजार रुपये
Sat, 27 May 2023 05:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 May 2023 05:18 PM IST
सार
बदायूं के बिल्सी में शपथ ग्रहण के दौरान एक भाजपा नेता के 40 हजार रुपये चोरी हो गए। उनकी जेब में रुपये रखे थे। कार्यक्रम के बाद जब वह दुकान पर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी में रामलीला मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भाजपा नेता की जेब कट गई। किसी ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित नेता घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी, लेकिन यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
बिल्सी नगर पालिका परिषद के निकट रामलीला मैदान में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और सभी वार्ड सदस्यों को एसडीएम महिपाल सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता भी पहुंचे थे।
विज्ञापन