Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP Kisan Morcha district executive committee announced 46 party workers entrusted with key responsibilities

बदायूं: भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 46 कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Thu, 19 Nov 2026 03:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Nov 2026 03:06 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें 46 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
 

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha district executive committee announced 46 party workers entrusted with key responsibilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक सहित विभिन्न पदों पर कुल 46 कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान देते हुए किसान मोर्चा को नई मजबूती देने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका सशक्तीकरण विकसित भारत के निर्माण का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा किसान परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसी योजनाओं से किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किसानों तक पहुंचाई जाएंगी सरकार की नीतियां 
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गांव-गांव और खेत-खलिहान तक संपर्क स्थापित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेगा। हमारा लक्ष्य 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाना है।

किसान मोर्चा की घोषित जिला कार्यकारिणी एवं दायित्व
जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना, राजीव सिंह तोमर, अवढर शर्मा, योगेश शाक्य, सत्यवीर सिंह, अंकित कुमार, सुभाष चौधरी, जिला महामंत्री नत्थू लाल वर्मा, सुनील गुप्ता, विकास पटेल, जिला मंत्री महावीर राठौर, सचिन चौहान, हरवंश पाल, योगेश यादव, कपिल चौधरी, सुबोध गुप्ता, आदर्श द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला सह कोषाध्यक्ष हरवीर राजपूत, अनिल भारद्वाज, जिला मीडिया संयोजक सुधांशु मैथिल, जिला सह मीडिया संयोजक आकाश कश्यप, राजकुमार राठौर, जिला कार्यालय मंत्री गजेन्द्र सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री जगमोहन सिंह, विजेन्द्र पाल, जिला सोशल मीडिया संयोजक अर्जुन राठौर, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक गोविन्द श्रीवास्तव, कुलदीप शर्मा, जिला आईटी संयोजक हिमांशु सिंह, जिला आईटी सह संयोजक गौतम शर्मा, आकाश पाल, जिला शोध प्रमुख अरविन्द अग्निहोत्री, जिला सह शोध प्रमुख जवर सिंह कश्यप, अरुण कुमार शेखर, जिला कार्यकारिणी सदस्य लाल सिंह, रूपेन्द्र राजपूत, कुलदीप शर्मा, भारत सिंह, दीपक मिश्रा, रिकू गुप्ता, आयुष प्रजापति, यश राजपूत, प्रतीक सक्सेना, मोर पाल यादव, रोहित गुप्ता बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed