{"_id":"65205a56531c37137b0dae24","slug":"bjp-is-ending-democracy-in-the-country-badaun-news-c-123-1-sbly1001-5548-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा देश में लोकतंत्र को कर रही समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा देश में लोकतंत्र को कर रही समाप्त
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा कार्यालय पर बैठक की, साथ ही निनमा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश से लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही हैं।
विगत दिनों नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर सांसदों को जो संविधान वितरित किया गया, उसमें धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद इन दोनों शब्दों को एक षड्यंत्र के तहत हटा दिया गया, जबकि यह दोनों शब्द बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की मूल भावना को प्रदर्शित करते हैं।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा चंद्रा, अनेकपाल सिंह,मोर सिंह जाटव, ओमवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद