फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP in election mode... adamant on ticket distribution among opposition

Budaun News: भाजपा चुनाव मोड में... विपक्ष में टिकट बंटवारे पर ठनी

Thu, 01 Feb 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
BJP in election mode... adamant on ticket distribution among opposition
लखीमपुर खीरी। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है, राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सपा के धौरहरा और खीरी सीट पर प्रत्याशियों के एलान के बाद से कांग्रेस में हलचल है। दोनों पार्टियों में टिकट बंटवारे को लेकर रार मची हुई है। वहीं, भाजपा प्रत्याशियों का एलान करने के बजाय चुनावी कार्यालय खोलकर संगठन के जरिये अपनी रणनीति को धार देने में लग गई है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की तरफ से एक दिन पहले धौरहरा और खीरी संसदीय सीट पर प्रत्याशियों के एलान से ही जिले की सियासत गरमा गई है। सपा में रहने के दौरान अपने ही विरोधियों से आजिज आ चुके कद्दावर नेता रवि वर्मा ने सपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था, लेकिन अखिलेश यादव के प्रत्याशी का एलान करने के बाद से वह हैरान हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में काम करना मुश्किल था, सपा के जिम्मेदार आज भी मिलते हैं। हमारा विरोध करने वालों को यह देखना चाहिए कि मुद्दा बीजेपी को हराना है या रवि वर्मा को। उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो सांसद मंत्री हैं, चार-चार लोगों का कत्ल किया है। गुनाह की परंपरा लेकर चल रहे हैं, उनको हराना मकसद है। जो हमारे खिलाफ मीटिंग कर रहे हैं, उनको हमारे साथ आना होगा।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को रवि वर्मा की नाराजगी पर खबर आई कि वह सपा में वापसी कर सकते हैं। इस संबंध में रवि वर्मा की पुत्री और खीरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुकीं पूर्वी वर्मा ने इसे अफवाह बताया। दावा किया कि वह कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
हर बूथ पर भाजपा 10 फीसदी वोट बढ़ाने में जुटी
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तरफ से जिला पंचायत की मार्केट में चुनावी कार्यालय खोलने के बाद जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पिछले चुनावों में प्राप्त मत से हम हर बूथ पर दस फीसदी वोट बढ़ाएं। हमारे पन्ना प्रमुख बन गए हैं। उनका वेरिफिकेशन चल रहा है। मंडलों पर आज कार्यशाला है। गांव चलो अभियान की शुरुआत कर दी है। 4 से 11 फरवरी तक सभी छोटे बड़े नेता 24 -24 घंटे गांव या वार्डों में रहेंगे। सरकार की नीतियां और उनके किए गए कार्य को जनता तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed