फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bjp

गांव और गलियारे में बुलंद करें जनता की आवाज

Thu, 03 Sep 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Thu, 03 Sep 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
bjp
श्रीकामधेनु गोशाला धर्मशाला परिसर में प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में पांचाल प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ हर उस बिंदु पर चर्चा की जो पार्टी की रीति और नीति से जुड़े हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उत्थान में अहम भूमिका निभाई है। आगे चलकर एक ऐसी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी जो प्रदेश की जनता को भयमुक्त समाज बनाने में कारगर साबित हो। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को पार्टी की नीतियों को जानकारी दें। विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीतियों की जानकारी दी। कहा कि जनहित के मामलों में पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने आप में सक्षम हैं। जनहित की आवाज उठाने में उन्हें संकोच नहीं लगता। पाठक की मौजूदगी में डेढ़ लोगों को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यकर्ताओं को पार्टी का साहित्य भी भेंट किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाशिंधु शंखधार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, नंदकिशोर जैन, सत्यवीर सिंह, डॉ. जितेंद्र सोलंकी, राहुल शंखधार, आलोक कुमार गुप्ता, हरीश शाक्य, अमित प्रताप सिंह, अमित मथुरिया, गिरीशपाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, विप्रथ माहौर, गौरव अग्रवाल, अरविंद शर्मा, संजीव गुप्ता, हेमराज और अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed