फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP government wants to abolish Indian Constitution: Shivpal

भारतीय संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार : शिवपाल

Tue, 09 Apr 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP government wants to abolish Indian Constitution: Shivpal
बिल्सी में आयोजित सम्मेलन में शिवपाल सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
बिल्सी (बदायूं)। इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी के एक मैदान पर संविधान बचाओ सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भारतीय संविधान को खत्म कर गरीब और समाज के दबे-कुचले लोगों का हक छीनना चाहती है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है। अब वह और बहकावे में नहीं आने वाली। बोले- अगर सपा 60 सीटें जीत गई तो भाजपा बाबा साहब का संविधान नहीं बदल पाएगी। बोले, भारतीय संविधान में सभी के समान अधिकार हैं। इसके बाद समाज में सभी को सिर उठाकर जीने का हक मिला हुआ है। मगर, भाजपा इसे देखना नहीं चाहती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में 60 लोकसभा सीटें जीत लीं तो केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। इसलिए जनता को चाहिए कि वह अपने हकों की लड़ाई के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में जिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आदित्य यादव, आंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव, पूर्व विधायक आरके शर्मा, प्रेमपाल सिंह यादव, मंगेराम कश्यप, किशोरी लाल शाक्य, सुनील यादव, अमित मथुरिया ने विचार रखे। राजू जाटव, मोर सिंह जाटव, प्रदीप गुप्ता, अनूप कुमार, देवेंद्र सिंह गौतम, भगवान सिंह, सोमेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बिल्सी में आयोजित सम्मेलन में शिवपाल सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

बिल्सी में आयोजित सम्मेलन में शिवपाल सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed