फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP booth president and his son were made to sit in police post, workers blocked the road

Budaun News: भाजपा बूथ अध्यक्ष और बेटे को चौकी में बैठाया, कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Wed, 02 Jul 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president and his son were made to sit in police post, workers blocked the road
बगरैन में जाम लगाकर खड़े भाजपाई। संवाद
बगरैन। परवेजनगर गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह व उनके बेटे को एक किशोरी के अपहरण के आरोप में मंगलवार सुबह से रात आठ बजे तक बरगैन चौकी में बैठाया गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की बात को अनसुना कर दिया। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं व परिजनों ने चौकी के सामने जाम लगाकर हंगामा काटा। शाम को पुलिस ने पिता-पुत्र को छोड़ दिया, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक किशोरी को कुछ दिन पहले अगवा कर लिया गया था। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वजीरगंज पुलिस ने शक के आधार मंगलवार सुबह 11 बजे परवेजनगर के बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह के बेटे शिवा को घर से उठाकर बगरैन चौकी ले आई। बेटे के पीछे राकेश सिंह भी पहुंच गए। राकेश ने बेटे को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन चौकी इंचार्ज ने उनको भी बैठा लिया।
विज्ञापन

पिता पुत्र से चौकी इंचार्ज पूछताछ करते रहे। बूथ अध्यक्ष को पकड़ने की सूचना जब मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान को लगी तो उन्होंने चौकी इंचार्ज से जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने दोनों को कुछ देर में छोड़ने की बात कहीं। फिर भी देर शाम तक नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंडल अध्यक्ष ने एसपी देहात केके सरोज से संपर्क किया। उन्होंने भी पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ने का आश्वासन दिया। शाम तक उसे नहीं छोड़ा गया तो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता से बात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बावजूद पिता पुत्र को नहीं छोड़ा। रात करीब आठ बजे भाजपा कार्यकर्ता चौकी के सामने एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। इससे रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

करीब आधे घंटे तक कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इससे बाद बैकफुट पर आई पुलिस को बूथ अध्यक्ष व उनके बेटे को छोड़ना पड़ा। वजीरगंज इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक अगवा किशोरी के संबंध में पूछताछ के लिए बूथ अध्यक्ष को चौकी लाया गया था। चौकी में बैठाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed