Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP Backward Front paid homage by laying wreaths on the statue

Budaun News: भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Sun, 01 Nov 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 01 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP Backward Front paid homage by laying wreaths on the statue
बदायूं के बिसौली में शिव विवाह समिति की  50 वर्ष पूरे कर चुके 11 दंपतियों को सम्मानित करते पदा​ - फोटो : ARchive
बदायूं। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सुनील राठौर ने कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का अनुपम उदाहरण है। देश उन्हें लौहपुरुष के रूप में सदैव याद करता रहेगा। उनका योगदान केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। हम सभी का दायित्व है, कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, सुखदेव राठौर, धीरज पटेल, तीतेन्द्र पटेल, अंकित, अवदेश पटेल, राजू प्रजापति, कुणाल राठौर, गुड्डू मिश्रा, सुरेश राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed