फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bisoli ramleela is 198 years old

198 साल पुरानी है बिसौली की रामलीला

Sat, 24 Oct 2015 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 24 Oct 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्गों की मानें तो प्रारंभ में यह रामलीला होली चौक पर लगती थी। यहां कुछ लोगों के विरोध के चलते मेला मेला हत्सा के जमींदारी रकबे के बाग में लगने लगा और रामलीला मंचन मोहल्ला ठाकुरान में होने लगा। आबादी बढ़ने के साथ मंचन बाग में ही होने लगा। पिछले लगभग 57 वर्षों से वर्तमान रामलीला मैदान बदायूं रोड पर ही प्राचीन श्रीराम लीला मेला और मंचन एक ही स्थान पर हो रहा है।
विज्ञापन


ड्रामेटिक क्लब की अहम भूमिका
बिसौली। लगभग 102 वर्षों से अनवरत प्राचीन श्री रामलीला ड्रामेटिक क्लब के स्वयंसेवी कलाकारों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। जिसकी क्षेत्र में दूर-दूर तक ख्याति है।
विज्ञापन


प्रशासन और पालिका का भी सहयोग
बिसौली। प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका परिषद के जन प्रतिनिधियों के सहयोग से आज यहां रामलीला प्रगति पथ पर अग्रसर है।
ठाकुर निहाल सिंह की मृत्यु के पश्चात पंडित जीवन दत्त ने रामलीला को आगे बढ़ाया। 60वें दशक में तत्कालीन चेयरमैन ने कमेटी को सहयोग किया और वर्तमान रंगमंच की नींव रखवाई। सन 1975 में मोहन लाल साहनी ने रंगमंच का सुंदरीकरण कराया और दोनों साइडों का निर्माण कराया। उसी वर्ष पंडित नत्थू लाल मुखिया ने कमेटी के सहयोग से पक्के झंडी स्थल का निर्माण कराया। मुखिया जी की मृत्यु के पश्चात पंडित श्रीदेव चौबे ने कमेटी को संगठित करते हुए हत्सा की युवा टीम को साथ लिया।1988 में चौबे की मृत्यु के पश्चात डॉक्टर जितेंद्र कुमार के ऊपर रामलीला का दायित्व आया। तबसे अबतक विभिन्न क्षेत्रीय और बाहरी दानदाताओं की मदद से मेले में विकास कार्य अनवरत चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग में आए तमाम जनप्रतिनिधि
बिसौली। इसके बाद रापद के मुखिया डीपी यादव और  भाजपा नेता प्रेम स्वरुप पाठक ने मंच निर्माण में आर्थिक सहयोग किया।मेले के विकास में ठाकुर निहाल सिंह, देवी सिंह गजराज सिंह, पंडित जीवन दत्त शर्मा, बाबू ब्रज बल्लभ, मुन्ना लाल, चेयरमैन साहू विषेश्वर दयाल, राम प्रसाद मुख्तियार, नत्थू लाल मुखिया, भीमसेन चौबे, तुलाराम चेयरमैन डॉक्टर दुखभंजन शर्मा, जय नारायण मिश्र अशरफी लाल पाठक, पंडित श्रीदेव चौबे, ठाकुर हरगोविंद सिंह डॉक्टर जितेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा है।


कुंडेली वादुल्लागंज में रामलीला 26 से
कादरचौक। ग्राम कुंडेली वादुल्लागंज में रामलीला का आयोजन 26 अक्तूबर से होने जा रहा है। रावण वध चार जनवरी को होगा। ये जानकारी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामनरेश वर्मा ने दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed