फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bisauli Super Kings won the final match by 45 runs

Budaun News: बिसौली सुपर किंग्स ने 45 रन से जीता फाइनल मुकाबला

Thu, 20 Jun 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Bisauli Super Kings won the final match by 45 runs
बिसौली में विजेता टीम के ​खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। संवाद
बिसौली। मदनलाल इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट बिसौली प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बिसौली सुपर किंग्स ने बिसौली राइडर्स को 45 रन से हराकर ट्राफी नाम की। 50 रन बनाने और एक विकेट लेने वाले अमन सक्सेना मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

टॉस जीतकर राइडर्स ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 10 रन पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अनमोल मिश्रा और ललित पांचाल ने पारी को संभाला। दोनों ने 65 रन की साझेदारी की। इसके बाद राजू पाल और अमन सक्सेना ने धुआंधार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर मे 166 पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

अनमोल ने 20, ललित ने 43 और अमन सक्सेना ने 50 रन की पारी खेली। राइडर्स की ओर से अभिषेक, शुभम और सुंदरम ने दो- दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइडर्स के कप्तान हिमांशु उपाध्याय और सुंदरम ने अच्छी साझेदारी की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। सुपर किंग्स की तरफ से अदनान ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। अभिषेक यादव को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। रिंकू और दीपेंद्र अंपायर की भूमिका में रहे। मुख्य अतिथि के रूप मे कोतवाल सुनील अहलावत, आयोजकों में मौसम बाबा, शिवदयाल, शिखिर मिश्रा, हिमांशु उपाध्याय, योगी मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed