फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Binawar and Zarifnagar Inspector Line Spot

बिनावर और जरीफनगर इंस्पेक्टर लाइनहाजिर

Tue, 15 Jun 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Binawar and Zarifnagar Inspector Line Spot
बदायूं। सोमवार को एसएसपी संकल्प शर्मा ने जिले के कई थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। इनमें एसओ बिनावर अनूप कुमार सिंह और जरीफनगर इंस्पेक्टर प्रेमपाल वार्ष्णेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके अलावा कादरचौक, बिसौली, हजरतपुर और सिविल लाइंस प्रभारी भी बदले गए हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले एसएसपी संकल्प शर्मा ने बिनावर थाने में तैनात एसआई कमलवीर सिंह को निलंबित किया था। बताया जा रहा है कि एसआई दो पक्षों के विवाद में समझौता कराना चाहते थे। वह पीड़ित पक्ष को लेकर आरोपी पक्ष के पास पहुंच गए थे। शिकायत आने पर जब इसकी जांच कराई गई, तो एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। माना जा रहा है कि इसी को लेकर बिनावर एसओ अनूप कुमार सिंह लाइन हाजिर हुए हैं। तो वहीं जरीफनगर इंस्पेक्टर भी क्राइम कंट्रोल करने में फेल बताये जा रहे हैं। इससे उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया। उनके अलावा कादरचौक से इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह को बिसौली कोतवाली प्रभारी, बिसौली से राजीव कुमार शर्मा को कादरचौक, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय को जरीफनगर, वजीरगंज से इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला को सिविल लाइंस, मानवाधिकार सेल से इंस्पेक्टर राजेश कुमार को बिनावर, हजरतपुर से एसआई अवधेश कुमार को वजीरगंज, पीआरओ अजय कुमार चौधरी को हजरतपुर का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

कई चौकी इंचार्ज भी बदले
छह सड़का चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को यूपी 112 में भेजा गया है। तो वहीं 112 से संतोष कुमार को चौकी इंचार्ज छह सड़का बनाया गया है। मूसाझाग से यशपाल सिंह पुलिस लाइन, पुलिस लाइंस से रविंद्र कुमार शर्मा को मूसाझाग, दातागंज की बराही चौकी से राजेश कौशिक को नई सराय पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है। नई सराय चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर को सिविल लाइंस भेजा गया है। सहसवान से अमर पाल सिंह को कोतवाली, पुलिस लाइन से जगवीर सिंह को सहसवान कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed