{"_id":"62c33202072325ab39cb3baabc7455b5","slug":"binavar-himself-in-those-houses-are-dropped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनावर में खुद ही अपने मकान गिरा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनावर में खुद ही अपने मकान गिरा रहे लोग
Binavar/badaun
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के फोरलेन में रोड़ा बन रहे मकान और दुकानों को ढहाने के अभियान के बीच बिनावर में लोग अपने मकान-दुकान खुद ही ढहा रहे हैं। तीन दिन पहले जेसीबी से हाईवे किनारे बसे मलगांव में दर्जनों मकानों-दुकानों को ढहा दिया गया था। बाकी लोगों को चेतावनी दी गई थी कि वह अपने निर्माण तोड़ लें। अन्यथा की स्थिति में उनसे किराया वसूल कर निर्माण गिरा दिए जाएंगे। इधर निर्माण ढहाए जाने के बाद मलबा नहीं हटाया जा रहा है। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
बरेली-बदायूं हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। करीब 70 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। हाईवे के दोनों ओर बसे गांव काम में रोड़ा बन रहे थे। पहले इन गांवों के लोगों को 31 जनवरी तक निर्माण ढहाने का नोटिस दिया गया था। बाद में तारीख बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई। इसके बाद भी लोगों ने मकान-दुकान नहीं तोड़े। काम में रोड़ अटकने लगा तो अभियान चलाकर निर्माण ढहाया जाने लगा। मलगांव में अभियान के बाद बिनावर में लोग खुद की अपने मकान-दुकान तोड़ रहे हैं। हालांकि अब भी 10 फीसदी ऐसे लोग हैं जो निर्माण तोड़ने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन