फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi student killed by dengue in, many sick

बिल्सी में डेंगू से छात्रा की मौत, कई बीमार

Wed, 04 Nov 2015 12:10 AM IST
बिल्सी(बदायूं)
बिल्सी(बदायूं) Updated Wed, 04 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मोहल्ला संख्या छह में सोमवार रात एक छात्रा की डेंगू से पीड़ित होने के बाद मौत हो गई।  
नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी कुंवरपाल कश्यप की 14 वर्षीय पुत्री लता कश्यप पिछले कई दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित चल रही थी। उसका नगर के निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। सोमवार रात उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे बदायूं के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लता नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा नौ में पढ़ रही थी। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी एवं सपा के युवा नेता सईद अहमद उर्फ शब्लू भी पिछले कई दिनों से इस बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इसके अलावा नगर के कई लोग इस बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जो अपना निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed