{"_id":"57f907b04f1c1b2552270554","slug":"bilsi-sahaswan-and-ujhani-including-the-power-to-halt-the-five-towns","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी, सहसवान और उझानी समेत पांच कस्बों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी, सहसवान और उझानी समेत पांच कस्बों की बिजली ठप
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बल्ब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसमीशन सेंटर की मशीनों में टेक्नीकल प्रॉब्लम का मामला
यहां बने 132 केवीए क्षमता के ट्रांसमीशन सेंटर पर शनिवार को पूरे दिन मशीनों और ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने का काम चला। बदायूं और बरेली से पहुंची इंजीनियरों की टीम को भी मशक्कत करनी पड़ी। उझानी, बिल्सी, सहसवान और असरासी उपकेंद्र से जुड़ा कादरचौक भी बत्ती गुल की चपेट में आ गए। चारों सब स्टेशन की सप्लाई स्थानीय ट्रांसमीशन सेंटर से अटैच्ड है।
ट्रांसमीशन सेंटर पर लगे ट्रांसफार्मरों समेत मशीनों में पिछले कई दिनों से टेक्नीकल प्रॉब्लम थी। सेंटर इंचार्ज ने टेक्नीकल प्रॉब्लम ठीक कराने के लिए नवादा वितरण सेंटर के अफसरों से संपर्क कर दिक्कत से अवगत करा दिया था। इसके चलते बरेली और बदायूं से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने प्रात: 10 बजे नवादा बिजलीघर से सट्डाउन ले लिया। इंजीनियरों की टीम ने दो शिफ्ट में काम किया। हालांकि शाम तक रिपेयरिंग का काम चलता रहा लेकिन इस दौरान ट्रांसमीशन सेंटर से जुड़े सब स्टेशन भी पूरी तरह बंद रहे।
उझानी के अलावा सहसवान, बिल्सी ओर असरासी सब स्टेशन भी 132 केवीए क्षमता के स्थानीय ट्रांसमीशन सेंटर से सप्लाई मिलती है। असरासी से कादरचौक और उझानी सब स्टेशन से कछला की सप्लाई भी जुड़ी है। सूत्रों की मानें तो ट्रांसमीशन सेंटर की मशीनों में दिक्कत ओवरलोडिंग की वजह से रही थी। इधर, पूरे दिन सप्लाई के अभाव में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात भी ट्रपिंग का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
ट्रांशमीशन सेंटर पर मशीनों को ठीम करने का काम चल रहा है। नवादा से आठ घंटे का सट्डाउन लिया गया है। आठ घंटे के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी लेकिन तब तक लिए उपभोक्ताओं को परेशानी जरूर हुई है।
- आरपी शर्मा अवर अभियंता।