फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsee Gala Mandi stopped for another day, farmers worry

बिल्सी गल्ला मंडी दूसरे दिन भी रही बंद, किसान परेशान

Mon, 24 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Mon, 24 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- सख्ती के बाद व्यापारियों ने बंद की गेहूं की खरीद
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से नगर की गल्ला के व्यापारियों पर किसान के गेहूं को समर्थन मूल्य से नीचे न खरीदने के बाद यहां के व्यापारियों ने किसान का गेहूं खरीदना बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र के किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंडी बंद रहने से रोजाना करीब एक लाख से अधिक के राजस्व की हानि हो भी हो रही है।

बता दें कि बिल्सी क्षेत्र में इस वर्ष गेहूं की पैदावार काफी अधिक मात्रा हुई है। बावजूद इसके किसानों के हितों को अधिकारियों ने दरकिनार कर दिया है। बिल्सी तहसील क्षेत्र में मात्र तीन क्रय केंद्रों को ही खोला है। इस कारण इन केंद्रों पर किसान का गेहूं की उचित ढंग से खरीदारी नहीं हो रही है। इसके अलावा अधिकारियों की ओर से गल्ला व्यापारियों पर किसान का गेहूं समर्थन मूल्य से कम रेट पर खरीद करने पर कड़ी चेतावनी देने के बाद शनिवार से व्यापारियों ने मंडी में गेहूं खरीदना बंद कर दिया है। क्षेत्र में क्रय केंद्रों पर्याप्त संख्या न होने के कारण किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहा है। इससे उसकी दिनों दिन समस्याएं बढ़ती जा रही है। किसानों को मजबूरन अपना गेहूं सरकार के समर्थन मूल्य से काफी कम दामों पर बाहरी व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने डीएम से प्रदेश सरकार को प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में सरकारी क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed