फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bikers accident by bus

रोडवेज की चपेट में आया बाइक सवार छात्र, हालत गंभीर

Tue, 27 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 27 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
bikers accident by bus
रोडवेज की चपेट में आया बाइक सवार छात्र, हालत गंभीर 
बरेली-मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को चपेट में ले लिया। बस के नीचे फंसी बाइक समेत छात्र को पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल बाहर निकाला। लहूलुहान छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बाद में घरवालों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया  है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर मंडी समिति मोड़ के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया निवासी बृजभूषण सिंह का 17 वर्षीय बेटा आशीष बाइक लेकर किसी काम से मंडी आया। मंडी से निकलते ही आशीष की बाइक को ताज डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। आशीष बाइक समेत बस के नीचे फंस गया। राहगीरों ने शोर मचाया तो रोडवेज बस का चालक और परिचालक भाग गया। बस में सवार महिला-पुरुषों को भी गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे वाहन का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने राहगीरों की मदद से पहले घायल आशीष को फिर उसकी बाइक को बस के नीचे से निकाला। आशीष के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। डॉ. आरके गंगवार ने बताया कि आशीष के सिर में गंभीर चोट है। पिता ने बताया कि आशीष की हालत में सुधार है। आशीष बदायूं के नाइटेंगिल फ्लोरेंस स्कूल में कक्षा-11 का छात्र है। इधर, रोडवेज के अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed