फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike slipped on corn spread on the road, woman died

Budaun News: सड़क पर फैले मक्का से बाइक फिसली, महिला की मौत

Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped on corn spread on the road, woman died
मृतका नेहा शर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिवार - फोटो : mathura
बिल्सी। उझानी-बिल्सी वाया सिरासौल मार्ग पर फैलाई गई मक्का अब लोगों की जान पर बन आई है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे इसी मार्ग पर गांव सिरासौल के पास मक्का फैली होने के कारण एक बाइक फिसल गई। इस हादसे में भाई और बहन घायल हो गए। परिवार वालों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन

दातागंज के गांव धीरपुर निवासी नेहा ओझा (25) की बेटी आस्था का शुक्रवार को जन्मदिन था। उसकी जन्मदिन की पार्टी उझानी स्थित एक होटल में थी। उस पार्टी के बाद नेहा ओझा अपने भाई अंकित के साथ बाइक से रात करीब आठ बजे बिल्सी के मोहल्ला छह बिजलीघर रोड स्थित मायके जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के पास पहुंची, तभी सामने से दूसरा वाहन आ गया। उसकी लाइट से अंकित ने बाइक को एक साइड किया। इससे उसकी बाइक सड़क पर फैली मक्का पर चढ़कर फिसली और दोनों गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद नेहा ने दम तोड़ दिया। उसके बाद नेहा के पति सुमित शर्मा उसके शव को गांव ले गए। शनिवार की दोपहर उसका गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। रोड पर फैली मक्का के कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed