फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riders without helmets did not get petrol

Budaun News: बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को नहीं मिला पेट्रोल

Tue, 02 Sep 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riders without helmets did not get petrol
शहर के पंडित त्रिवेणी सहाय पेट्रोल पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा। संवाद
बदायूं। जिले में सोमवार से प्रशासन ने हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं योजना लागू कर दी। आदेश के मुताबिक अब बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। प्रशासन का दावा है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि दुर्घटनाओं में दोपहिया चालकों की जान बच सके। पहले ही दिन इस योजना का मिला-जुला असर रहा।
विज्ञापन

शहर के पंडित त्रिवेणी सहाय, गोपी नाथ वैश्य पेट्रोल पंपों पर नियम का कड़ाई से पालन कराया गया।
यहां बिना हेलमेट पहुंचे चालकों को पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया गया। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लौटना पड़ा। इससे कुछ ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों से बहस तक हुई। वहीं नियम का पालन कराने वाले पंपों पर हेलमेट लगाए चालक संतुष्ट दिखे और उन्होंने इसे सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।
विज्ञापन

शहर के नवादा चौक स्थित एक पेट्रोल पंप से बिना हेलमेट भी पेट्रोल दिया जा रहा था। यहीं हाल अन्य पेट्रोल पंपों का था। उन पर आदेश की अनदेखी की गई।
बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल भर दिया गया। कर्मचारियों ने प्रशासनिक निर्देशों को दरकिनार कर पुराने ढर्रे पर ही काम जारी रखा। इससे साफ झलक रहा था कि योजना का असर आधा-अधूरा रहा। वहीं देहात क्षेत्रों में तो नियम की कोई परवाह ही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सभी पेट्रोल पंपों पर चालकों को बिना रोक-टोक पेट्रोल दिया गया। ग्रामीण इलाकों के लोग तो इस आदेश से अनजान ही नजर आए।

शहर के पंडित त्रिवेणी सहाय पेट्रोल पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा। संवाद

शहर के पंडित त्रिवेणी सहाय पेट्रोल पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed