{"_id":"674dfaacb7823073da04d396","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-companion-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1029-130339-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
जफर खान का फाइल फोटो
सैदपुर। एमएफ हाईवे पर सैय्यद डिग्री कॉलेज के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक है।
वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम शेरंदाजपुर निवासी 32 वर्षीय जफर खान अपने दोस्त सैदपुर के मोहल्ला रजा नगर निवासी नदीम कुरैशी के साथ बाइक से वजीरगंज की बाजार में गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। एमएफ हाईवे पर सैय्यद डिग्री कॉलेज के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घायलाें को पहले सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने जफर को मृत घोषित कर दिया, जबकि नदीम की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी लगते ही जफर के घर में कोहराम मच गया।