{"_id":"67aa3f39bd16ada24e0e443e","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-tanker-badaun-news-c-123-1-sbly1035-134093-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक अवधेश शर्मा। फाइल फोटो
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा के समीप रविवार शाम टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बिसौली कस्बा में दीपक टॉकीज के पास रहने वाले छट्टन लाल रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम छट्टन लाल का बेटा पवन मोहल्ले के ही दोस्त रवि मौर्य (24) पुत्र सोहन पाल के साथ पिता को देखने के लिए बाइक से चंदौसी के लिए जा रहा थे।
बाइक रवि चला रहा था। वे लोग कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा के पास पहुंचे। इसी बीच सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रवि मौर्य की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग रवि मौर्य को बरेली ले जा रहे थे। जहां रास्ते में रवि ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया रवि दो भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। वहीं, पवन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
- बरेली-मथुरा हाईवे पर रियोनइया मोड़ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर रियोनइया मोड़ के पास किसी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी अवधेश शर्मा (40) पुत्र स्व. मथुरा प्रसाद शाम को घर से बुटला बाजार गए थे। देर रात पैदल ही घर लौटते समय उन्हें किसी वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गश्त को निकले पुलिस कर्मियों ने पड़ोसी गांव रियोनइया, बुटला और पीरनगर के कुछ लोगों को भी बुला लिया।
ग्रामीणों ने ही शव की शिनाख्त की। बाद में मृतक के परिजनों को भी बुला लिया गया। पुलिस के मुताबिक- अवधेश के माता-पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की बहन विवाहित है। बताते हैं कि अवधेश की शादी भी हो चुकी थी। पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस कर्मियों ने बुटला बोर्ड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।