{"_id":"6857076f0d1ff14f53030010","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-badaun-news-c-123-1-akb1003-141586-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र मौर्य की फाइल फोटो।
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेई के पास शनिवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बिसौली सीओ की सूचना पर फैजगंज पुलिस ने रोडवेज बस को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी चालक फरार हो गया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रहड़िया निवासी धर्मेंद्र मौर्य (28) पुत्र कैलाश मौर्य शनिवार दोपहर ट्रेन का टिकिट कराने बाइक बिसौली गए थे। वह चेन्नई में काम करते थे। टिकिट लेकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं-रोड पर गांव बसई के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर से धर्मेंद्र बाइक समेत खंती में जा गिरा। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। इधर, हादसे की सूचना सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस पकड़ने के लिए फैजगंज बेहटा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घेराबंदी करके बस को पकड़ा गया। जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे परिजन धर्मेंद्र का शव लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से पत्नी सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से दो मासूम बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र के छोटे भाई सोनू की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दोनों भाइयों की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर तहरीर दी गई है।