फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collides with tractor-trolley in fog, uncle and nephew die

Budaun News: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 31 Jan 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley in fog, uncle and nephew die
मुकेश का फाइल फोटो।
बदायूं। उसावां इलाके में मंगलवार को एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 26 वर्षीय रामबरन और उनके 15 वर्षीय भतीजे मुकेश की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई हृदयेश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार तीनों लोग कपड़े खरीदने म्याऊ आ रहे थे तभी हडौरा और सांड़ी के बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव टक्सेना निवासी रामबरन, उनके चचेरे भाई हृदयेश (16) पुत्र श्रीपाल और भतीजा मुकेश (15) पुत्र महेश मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कपड़े खरीदने के लिए बाइक से म्याऊ आ रहे थे। उस दौरान काफी घना कोहरा था। तीनों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक रामबरन चला रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक, रामबरन को अपनी साली के लिए लड़का देखने जाना था, इसलिए वह अपने चचेरे भाई और भतीजे के साथ कपड़े खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक उसावां थाना क्षेत्र में हडौरा और सांड़ी गांव के बीच पहुंची, तभी एक टेंपो ओवरटेक करते समय बाइक से टकरा गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। ऑटो और ट्रैक्टर चालक भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक रामबरन का काफी खून बह गया। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई, जबकि मुकेश ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। रामबरन चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश का फाइल फोटो।

मुकेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed