फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collided with bullock cart, young man died and cousin brother injured

Budaun News: बैलगाड़ी से घुसी बाइक, युवक की मौत और चचेरा भाई घायल

Sun, 29 Jun 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with bullock cart, young man died and cousin brother injured
इस्लामनगर। थानाक्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही बैलगाड़ी में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों भाई धान रोपाई के बाद खेत से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव सैफुल्लागंज निवासी लोकेंद्र (18) वर्ष पुत्र अजय पाल शुक्रवार दोपहर धान की रोपाई करने खेत पर गए थे। उसके साथ चचेरा छोटे भाई सनी देव (15) पुत्र ओमपाल भी गया था। रात करीब आठ बजे दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बैलगाड़ी में उनकी बाइक घुस गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण जबरदस्त टक्कर हुई।
विज्ञापन

बैलगाड़ी का अगला हिस्सा सिर में लगने से लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बैलगाड़ी के चालक ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सनी को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे लोकेंद्र के चाचा स्वराज ने बैलगाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वह विपरीत दिशा से आ रहा था। इस वजह से हादसा हो गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed