फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collided with a tree while trying to save the vehicle, confectioner died

Budaun News: वाहन को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई बाइक, हलवाई की मौत

Fri, 17 Jan 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree while trying to save the vehicle, confectioner died
विमल का फाइल फोटो।
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला-उसहैत मार्ग स्थित उरौलिया पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक चला रहे हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने हलवाई के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हलवाई की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया निवासी विमल उर्फ पप्पू (30) पुत्र इंद्र हलवाई का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, विमल बुधवार को उसहैत क्षेत्र में एक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गए थे। उनके साथ गांव के ही रामप्रकाश उर्फ अन्नू (35) पुत्र भोजराज भी गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। वह अलापुर क्षेत्र के उरौलिया गांव की पुलिया के समीप पहुंचे। इसी दौरान बारिश के बीच बाइक के सामने तेज रफ्तार वाहन आ गया। बारिश होने की वजह से विमल से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, विमल का सिर पेड़ से टकरा गया, जिससे सिर में उन्हें गंभीर चोट लग गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे अन्नू भी घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने विमल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विमल के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, घायल अन्नू का अस्पताल में उपचार चल रहा है।






दो महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि विमल हलवाई का काम करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उसकी दो महीने पहले ही गोरखपुर निवासी रीना के साथ शादी हुई थी। विमल की मौत की खबर सुनकर पत्नी रीना बेसुध हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed