फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collided with a tree, two friends remained in the ditch overnight and died

Budaun News: पेड़ से टकराई बाइक, रात भर खंती में पड़े रहे दो दोस्त, मौत

Mon, 10 Feb 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree, two friends remained in the ditch overnight and died
विकास का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
अलापुर। थाना क्षेत्र में म्याऊं-उसहैत रोड पर रविवार रात ढका पुलिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। रातभर बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे खंती में पड़े रहे। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा अलापुर क्षेत्र में हुआ। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रिजौला निवासी विकास (25) पुत्र बाबूराम और मोर सिंह (23) पुत्र रतीराम कस्बा म्याऊं स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार सुबह दोनों ईंट-भट्ठे पर एक साथ मजदूरी करने बाइक से निकले थे।
विज्ञापन

रात में दोनों ने म्याऊं के एक होटल में खाना खाया। इसके बाद बाइक से घर लौट रहे थे। म्याऊं-उसहैत रोड पर ढका पुलिया के तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों घायल हो गए। रात भर दोनों सड़क किनारे खंती में पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सड़क किनारे पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।
परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों ईंट-भट्ठे से लौट रहे थे। विकास की शादी तीन साल पहले हुई थी। वहीं, मोर सिंह की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। मोर सिंह के तीन बच्चे हैं।



दोनों में से कोई नहीं लगाया था हेलमेट
परिवार के लोगों का कहना है कि हादसे के बाद अगर समय रहते कोई राहगीर या पुलिस इन युवकों को खंती में पड़ा देख लेता तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। इस वजह से ही दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। इसके चलते दोनों अचेत अवस्था में रातभर खंती में पड़े रहे।

विकास का फाइल फोटो।

विकास का फाइल फोटो।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed