फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bijli

साढ़े तीन लाख बाढ़ खंड विभाग पर बकाया, कटा कनेक्शन

Thu, 26 Sep 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
bijli
बदायूं। पावर कारपोरेशन द्वारा बकाया विद्युत बिल कर लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को 150 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए साथ ही 12 लाख रुपये से अधिक की वसूली की। साढ़े तीन लाख रुपये बकाया जमा न करने पर बाढ़ खंड विभाग का कनेक्शन भी काट दिया गया। लोक निर्माण विभाग और डायट प्राचार्य को नोटिस जारी कर बिजली का बिल जमा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन का प्राइवेट उपभोक्ताओं से लेकर सरकारी विभागों तक पर करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। इसको वसूलने के लिए विभाग की ओर से बीच-बीच में अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को कई बार नोटिस जारी कर पावर कारपोरेशन के अधिकारी बिल जमा करने के लिए कह चुके हैं, इसके बावजूद भी विभागों की ओर से बिल जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में विभाग ने इसकी जानकारी शासन को दी। लगातार पहुंची रही सूचनाओं को देखते हुए शासन ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए विभागों के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए। शासन से निर्देश मिलने के बाद में विभाग की ओर से बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बाढ़ खंड विभाग पर साढ़े तीन लाख से अधिक का बिल बकाया होने पर विभाग का कनेक्शन काट दिया गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशिक्षण संस्थान पर भी हजारों रुपये का बिल बकाया होने पर नोटिस जारी किया गया। बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के नेतृत्व में शहर भर में चलाए गए वसूली अभियान के दौरान 150 घरों का कनेक्शन काटा गया। इसके साथ ही 12 लाख से अधिक धनराशि का बिजली बिल जमा कराया गया। वसूली अभियान में एसडीओ टाउन प्रवीण कनौजिया, पवन कुमार सिंह, संतोष कनौजिया, मियां कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed