फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bicycles become a three-in-one solution for health, savings and pollution relief.

Budaun News: सेहत, बचत और प्रदूषण से राहत का थ्री-इन-वन समाधान बनी साइकिल

Wed, 03 Jun 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bicycles become a three-in-one solution for health, savings and pollution relief.
बदायूं। महंगे पेट्रोल-डीजल, बिगड़ती जीवनशैली और बढ़ते वायु प्रदूषण ने शहरों में नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में साइकिल एक ऐसा विकल्प बनकर उभरी है जो सेहत, बचत और पर्यावरण तीनों मोर्चों पर राहत देती है। प्रतिदिन 30 मिनट साइकिलिंग से हृदय रोग व मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। इसी को देखते हुए जिले में साइकिल की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


आज से पांच साल पहले साइकिल की बहुत अहमियत होती थी। लेकिन धीरे- धीरे लोगों को साइकिल का उपयोग करना बंद कर दिया। जिससे लोगों में ब्लड प्रेशर, शुगर की जैसी बीमारी होने लगी है। शहर में ज्यादातर लोग इसी बीमारी से ग्रस्त है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि घर, बाजार, स्कूल या दफ्तर जैसी 2 से 5 किलोमीटर की दूरी के लिए साइकिल सबसे बेहतर साधन है। इससे ईंधन की बचत होती है और रोजाना शरीर का व्यायाम भी हो जाता है।
विज्ञापन

शहर के साइकिल के होलसेलर व्यापारी रमन बत्रा ने बताया कि पिछले माह से साइकिल की मांग में इजाफा हुआ है। जहां पहले एक माह में 275 से 300 तक साइकिल बिकती थी। इस माह में 325 साइकिल बिक गईं हैं। उन्होंने बताया कि युवा फिटनेस के लिए पांच से 25 हजार तक की साइकिल खरीद रहे हैं। वहीं अभिभावक बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखने के लिए तीन से छह हजार की रेंज वाली साइकिल ले रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की साइकिल की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
जाम से मिलेगी निजात
यातायात प्रभारी अजय पाल ने बताया कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच साइकिल जाम से बचने का भी आसान रास्ता है। अगर 20 प्रतिशत लोग भी छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाएं तो मुख्य चौराहों पर जाम 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। साइकिल के उपयोग से शहर प्रदूषण और जाम से मुक्त हो सकता है।
--------
दिल और शुगर के मरीजों के लिए रामबाण
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरके वर्मा बताते हैं कि रोज 20 से 30 मिनट साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न होती है,जिससे दिल की धड़कन नियंत्रित रहती है और ब्लड शुगर लेवल सुधरता है। इससे हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह और हाई बीपी का खतरा घटता है। साइकिलिंग मानसिक तनाव और डिप्रेशन कम करने में भी मदद करती है। सुबह या शाम के समय खुली हवा में साइकिल चलाना फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद है।


-------

प्रतिदिन होती है 6000 लीटर डीजल की खपत
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में प्रतिदिन 6000 लीटर पेट्रोल और 15000 लीटर डीजल की खपत है। उन्होंने बताया कि अगर लोग साइकिल उपयोग छोटी दूरी के लिए करने लगे तो पेट्रोल- डीजल में खपत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed