{"_id":"5edfc68e8ebc3e42fd1f5a04","slug":"bhu-brown-pathan-has-been-executing-incidents-in-non-district-for-20-years-badaun-news-bly4087106173","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 वर्षों से गैर जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहा भा भूरा पठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 वर्षों से गैर जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहा भा भूरा पठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बरेली जिले में सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश भूरा पठान बीस साल से गैर जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ बदायूं जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस ने दावा किया कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में मामले दर्ज हैं।
बरेली जिले में सुभाष नगर पुलिस की सोमवार रात अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आसपुर निवासी बदमाश भूरा पठान से मुठभेड़ हो गई। इसमें भूरा पठान को पैर में गोली लगी है। इधर, जैसे ही ये रिपोर्ट बदायूं पुलिस को मिली कि पुलिस ने उसकी हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर तक जिले के अलापुर और आसपास के थानों का रिकॉर्ड चेक किया गया लेकिन भूरा पठान के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं निकला। इस पर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भूरा पठान बरेली पुलिस का वांछित अपराधी है। वह वहीं से भागा था। बदायूं जिले में बीस साल से किसी घटना को अंजाम नहीं दिया है।