{"_id":"6543f6305bc2c8404e085291","slug":"bharat-reached-the-forest-to-convince-ram-and-returned-with-charan-paduka-badaun-news-c-123-1-bdn1005-7274-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राम को मनाने वन पहुंचे भरत चरण पादुका लेकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राम को मनाने वन पहुंचे भरत चरण पादुका लेकर लौटे
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज में श्री राम लीला महोत्सव में भरत जी को गले लगाते श्री राम। संवाद
Link Copied
वजीरगंज। नगर में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार रात भरत के श्रीराम को मनाने के लिए वन पहुंचने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम को वापस लाने का संकल्प लेकर भरत वन में पहुंचे, लेकिन श्रीराम ने वचनबद्ध होने की बात कहकर मना कर दिया। तब भरत उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या लौट आते हैं।
विज्ञापन
मंचन में दर्शाया गया कि ननिहाल से भरत और शत्रुघ्न जब अयोध्या पहुंचते हैं तो उन्हें श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण के वन जाने व राजा दशरथ के निधन का समाचार मिलता हैै। इससे व्यथित होकर भरत माता कैकेयी को भला-बुरा कहते हैं। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर भरत ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया मगर राजगद्दी पर बैठने से मना कर दिया। कहा, राजा राम हैं, वही सिंहासन पर बैठेंगे। भरत गुरु, माताओं तथा बंधु बांधवों को साथ लेकर श्री राम को वापस लाने के लिए वन जाते हैं। राम को देखते ही भरत त्राहिमाम कहकर उनके चरणों में गिर जाते हैं। यह दृश्य देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।