फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhamashah remembered on his birth anniversary

Budaun News: जयंती पर याद किए गए भामाशाह

Thu, 29 Jun 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bhamashah remembered on his birth anniversary
जिला पंचायत हॉल में भामाशाह सेना ने किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

बदायूं क्लब में गायिका अंजली ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भामाशाह जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला पंचायत हॉल और बदायूं क्लब में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत हॉल में जहां भामाशाह सेना ने 211 लोगों को सम्मानित किया वहीं बदायूं क्लब में सुप्रसिद्ध भजन गायिका अंजली द्विवेदी ने अपने भजनों से देर रात तक लोगों को बांधे रखा। इस मौके पर भामाशाह चौक भी रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया।
बदायूं क्लब में बुधवार रात आयोजित एक शाम प्रभु श्याम के नाम भजन संध्या में भजन गायिका अंजली द्विवेदी के शानदार भजनों पर लोग घंटों तक झूमते और थिरकते रहे। श्री भामाशाह सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रहे। भजन गायिका ने जब मंच पर अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इससे पहले कई संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, समिति के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, मुनेंद्र कुमार सिंह, आकाश कमल, रामकिशन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भामाशाह सेना के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता एवं महामंत्री कौशल गुप्ता के नेतृत्व में जिला पंचायत हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, हरिप्रताप राठौड़, प्रतिभा गुप्ता आदि ने विचार प्रकट किए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान रखने वाले विष्णुदेव चांडक्य, शिवलाल गुप्ता, विपिन अग्रवाल, ज्वाला प्रसाद गुप्ता समेत 211 लोगों का सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रदीप गुप्ता ने व संचालन केबी गुप्ता ने किया।
-
फिल्मी गानों की तरह भजनों में नहीं होती फूहड़ता
बदायूं। भजनों की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी भी इससे जुड़ रही है, हालांकि युवाओं की सोच के साथ ही भजनों में थोड़ा बदलाव किया गया है। उन्हें गाने पसंद है तो भजनों को गाने के साथ जोड़ दिया है। यह बात भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने बातचीत के दौरान कही।

भामाशाह जयंती के अवसर पर बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं बरेली निवासी भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने कहा कि वह पिछले 11 साल से भजनों को गाती आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युवा पीढ़ी गलत संगत में पड़कर नशे की ओर अग्रसर हो रही है। वह युवाओं को उन नशे को छुड़वाकर भक्ति के नशे की तरफ बढ़ाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed