फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhaktaambar recitation took place in Jain temple of Bilsi

Budaun News: बिल्सी के जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर का पाठ

Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bhaktaambar recitation took place in Jain temple of Bilsi
बिल्सी के जैन मंदिर में भक्तांमर का पाठ करती महिलाएं। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला दो स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार महामंत्र, भक्तांबर पाठ एवं जिनेंद्र स्वामी की महाआरती का आयोजन किया गया। जैन मिलन के मंत्री नीरेश जैन ने बताया कि समस्त भारतवर्ष में रक्षा बंधन के अगले दिन जैन साधुओं के रक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर में णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया गया। उसके तत्पश्चात 48 दीपकों के द्वारा भक्तामर का पाठ भी आयोजित किया गया। उसके बाद सभी ने सामूहिक महाआरती की। यह कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और क्षेत्र संख्या तीन के अध्यक्ष वीर संदेश कुमार जैन के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस मौके पर जैन समाज की महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed