फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhakiyu's indefinite strike begins in Jarifnagar over electricity

Budaun News: बिजली को लेकर जरीफनगर में भाकियू का अनिश्चित धरना शुरू

Wed, 30 Jul 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's indefinite strike begins in Jarifnagar over electricity
बिजली समस्या को लेकर जरीफनगर उपकेंद्र पर भाकियू कार्यकर्ता धरना देते हुए। संवाद
दहगवां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बिजली निगम के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ जरीफनगर विद्युत उपकेंद्र पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि समस्याओं का समाधान नहीं होता, जेई उनका फोन तक नही उठाते हैं।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र दहगवां के कस्बा जरीफनगर बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को भाकियू ब्लाॅक अध्यक्ष जुगल किशोर के नेतृत्व में संगठन के लोग सुबह से ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा की एक किसान के पैसे जमा हो गए, सामान भी मिल गया लेकिन जेई ने कनेक्शन देने से मना कर दिया। मंडल महासचिव संभल मुकेश यादव ने कहा की संभल जिले के 58 गांव जरीफनगर फीडर से जुड़े हैं। जिससे भारी समस्याएं पैदा हो रही है। किसानों को तीन दिन में केवल आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। फसलें सूख रही हैं। किसानों की समस्या का जब तक समाधान नहीं होगा तब तक बिजली उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष जुगल किशोर, विजेंद्र सिंह, पुलेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, चरनसिंह, ओमप्रकाश, दिनेश, देवेंद्र, इंद्रपाल, भुवनेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed